फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल जांच में 35 अंक पाने वाले छात्र को गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल जांच में 35 अंक पाने वाले छात्र को गोल्ड मेडल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
परतावल। पंचायत इंटर कॉलेज परतावल में आयोजित स्काउट-गाइड कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को साहसिक गतिविधियाें के बारे में जानकारी दी गई। आपदा के समय बचाव के तौर तरीके बताए गए। कार्यक्रम में गोरखपुर मंडल के चार जिलों के 62 टीमों के 1667 स्काउट गाइड ने भागीदारी की। गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए प्रतिभागी सैद्धांतिक कार्य समूहों, साहसिक क्रियाकलाप, फन बेस, बौद्धिक क्रियाकलाप में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कौशल जांच में 35 अंक पाने वाले स्काउट गाइड को गोल्ड मेडल के सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंडलीय स्काउट गाइड के दूसरे दिन शुक्रवार को साहसिक क्रियाकलाप के लिए 47 बेस बनाए गए थे। जहां स्काउट ड्रील का प्रदर्शन किया। स्काउट गाइड हेड क्वार्टर कमिश्नर ट्रेनिंग हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, मुख्य आयुक्त व जीएसवीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ,जिला सचिव संजय कुमार मिश्र, सहायक कमिश्नर व पंचायत इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल विनोद कुमार सिंह के अलावा ट्रेनिंग टीम के सदस्य अजय सैनी, उमेश कुमार गुप्त, राम नरायन, दीनदयाल शर्मा, शशांक कुमार गुप्ता, श्रीचंद, सोनू कुमार, बलराम यादव, अटल, अभिषेक, ओमकार, राम आशीष ने स्काउट व गाइड के साहसिक क्रियाकलापों का निरीक्षण किया। इस मौके पर अंशुमान त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, परमेंद्र वर्मा, कन्हैया लाल यादव, दीपांकर पांडेय, अजीत श्रीवास्तव, रवि प्रकाश धर द्विवेदी, अजय यादव, दिग्विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें