महराजगंज। मंगलवार को जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में स्टेयर्स यू-17 फुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में चार मैच खेले गए। इसके साथ ही चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गईं। लिटिल फ्लावर स्कूल, हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल, पंचायत इंटर कालेज और अभिनव विद्यामंदिर विजयी रहे। मुख्य अतिथि चंद्रजीत भारती व विशिष्ट अतिथि देवेंद्र पांडेय रहे।
लिटिल फ्लावर स्कूल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल की टीम के बीच पहला मैच हुआ। लिटिल फ्लावर स्कूल के अमन पटेल ने दो गोल कर टीम को 2-0 से विजयी दिला दी।
दूसरा मैच पंडित दीनदयाल इंटर कालेज और हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल के मुकेश की शानदार हैट्रिक टीम 8-0 से विजयी रही। तीसरा मैच पंचायत इंटर कालेज और प्रकाश पब्लिक स्कूल की टीम के बीच हुआ। ट्राई ब्रेकर के सहारे परतावल इंटर कालेज 2-0 से विजयी रहा।
चौथा मैच अनूप पब्लिक स्कूल और अभिनव विद्यामंदिर की टीम के बीच हुआ। विक्की की हैट्रिक से अभिनव विद्यामंदिर 5-0 से विजयी रहा। मैच के मुख्य निर्णायक प्रेम नायक, सहायक निर्णायक रमेश जायसवाल, विनायक मणि गुरुंग, द्वारिका और टेबल अंपायर संजय गुप्ता रहे। इस दौरान सुनील त्रिपाठी, श्रवण पटेल, राजीव द्विवेदी, तबरेज खान, अजय पांडेय, शैलेन्द्र तिवारी, अशोक गुप्ता, अजय सैनी, अवनीश त्रिपाठी, भानु तिवारी, अरुण गुप्ता, गोपाल राय, लाल जी श्रीवास्तव, बबलू जायसवाल, विनय तिवारी, अली रजा, विंध्यवासिनी सिंह, प्रांजल सिंह, रामनक्षत्र गुप्ता, श्याम सुंदर समेत तमाम दर्शक उपस्थित रहे।