फरेंदा। गोपलापुर दूबे में मंगलवार को दिन में चारपाई पर आराम करते समय महिला की चोटी कट जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को सीएचसी बनकटी लाया गया। फरेंदा थाना क्षेत्र के गोपलापुर दूबे निवासी शकुंतला की चोटी मंगलवार को दिन में कट गई। जिससे वह बेहोश हो गई। घर के लोग उसको बनकटी अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज चल रहा है। फरेंदा क्षेत्र के गढ़वा में भी एक महिला की चोटी कटने की सूचना मिली है।