फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैली निकालकर नगर के लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी गई। रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के रोडवेज बस स्टेशन के अलावा निचलौल रोड और सक्सेना चौराहा होते हुए सीएमओं कार्यालय पहुंची। रैली के माध्यम से नगर के लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई। रैली में शामिल आशा वर्करों ने स्लोगन के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण पर जोर दिया। इस दौरान महिला और पुरूष नसबंदी के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर सीएमओं डा. आरके तिवारी, एसीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद, एसीएमओ डा. आईए अंसारी, सीएचसी अधीक्षक डा. राजेश कुमार श्रीवास्तव, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, नीरज सिंह, विपिन विहारी पाठक, जिला समन्वयक शिवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव आदि आशा वर्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस के बारे में जागरूक करने के लिए सारथी वाहन को जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में यह प्रचार वाहन जिले में जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जानकारी देगा। सीएमओ डॉ. आरके तिवारी ने बताया कि जनसंख्या को नियंत्रण के बारे में लोगों को जानकारी देने के मकसद से यह वाहन जिले में गांव गांव घूमकर आडियो, पैंफ्लेट, पोस्टर के माध्य से लोगों को जानकारी देगा। उन्होंने बताया कि इस वाहन में एक काउंसल रहेंगे, जो लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नसबंदी के कैंप के अलावा परिवार नियोजन से होने वाले लाभ के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।
जिला अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस लोगों को जागरूक किया
महराजगंज। मंगलवार को जिला संयुक्त अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बैठक हुई जिसमें जिला अस्पताल में आए लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई। सीएमएस डॉ. आरबी राम ने कहा कि जनसंख्या को नियंत्रण कर ही स्वस्थ समाज की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कैंप के अलावा नसबंदी से होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटे परिवार से ही सुखी परिवार की स्थापना होती है। इस मौके पर डा. एके राय, डा. आरपी राय, डा. रंजन मिश्रा, डा. हरिकेश कुमार. डा. अनिल कुमार, डा शंभु सिंह, डा. राकेश रमन, डा. परितोष सिंह, डा. वीके यादव, महमुद आई टेक्निशियन, महिला परामर्शदाता मिना वर्मा, अनुपमा भारती, उर्मिला मौर्या , अनिता शर्मा, सुरेंद्र पाल के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


आशा को 5 महिला और एक पुरुष नसबंदी का लक्ष्य
महराजगंज। मंगलवार को सदर सीएचसी अधीक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आशा वर्करों की बैठक हुई जिसमें विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई से 24 तक सभी आशा को 5 महिला और एक पुरूष नसबंदी के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी आशा वर्कर अपने कार्य क्षेत्र के लोगों को नसबंदी से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दे। लोगों को जागरूक करें जिससे जनसंख्या पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके। इस अवसर पर बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, नगीना, कमलावती, प्रियंका, प्रेम शिला, राम शीला, सत्यावती, शशिकला सहित तमाम आशा वर्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें