फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह विश्वनाथपुर गांव के सामने दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोनौली कोतवाली क्षेत्र के परसा सुमाली टोला परसा निवासी राजेंद्र साहनी का 20 वर्षीय पुत्र रमेश साहनी सोमवार सुबह बाइक से मिश्रवलिया की तरफ छठ मेला देखने जा रहा था। विश्वनाथपुर गांव के सामने उसकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक और युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची सोनौली पुलिस ने घायलों को रतनपुर सीएचसी पहुंचाया। उनकी पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के निपनिया निवासी सुधीर चौधरी (20) पुत्र रामाज्ञा चौधरी और नौतनवा निवासी ममता (18) पुत्री कौशिल्या के रूप में हुई। दोनों के पैरों में कई जगह फ्रैक्चर होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने रमेश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोनौली कोतवाल विशाल शुक्ला ने बताया कि दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें