महराजगंज। जिले में 22 दिसंबर को 12 परीक्षा केंद्रों पर पीसीएस प्री की परीक्षा होगी। 5280 विद्यार्थी दो शिफ्ट में प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा केंद्रों पर बाहरी जिलों के प्रतिभागी ही पहुंचेंगे। परीक्षार्थियों को परेशानी न हो इसे देखते हुए महराजगंज डिपो 20 दिसंबर से गोरखपुर रूट पर अतिरिक्त बसें चलाएगा। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए अधिकतर केंद्र मुख्यालय के आसपास ही तय हुए हैं। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर परिवहन निगम को तैयारी पूरी करने के निर्देश है। बाहरी जनपदों के 5000 से अधिक परीक्षार्थियों के लिए गोरखपुर रूट पर 20 दिसंबर से ही 5 रोडवेज बसें सिर्फ परीक्षार्थियों के लिए ही संचालित होंगी। फरेंदा रूट पर दो बसें परीक्षार्थियों के लिए रिजर्व रहेंगी। इनका संचालन आनंदनगर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा।
पांच अतिरिक्त बसें रिजर्व रखी जाएंगी। 22 दिसंबर को इसका संचालन सुबह 5 बजे से परीक्षा केंद्रों तक किया जाएगा, जिससे परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें। क