फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों की मारपीट, चार घायल
विज्ञापन

धानी बाजार (महराजगंज)। बेलसड में रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र धानी ले जाया गया। वहां से तीनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बेलसड निवासी राममिलन यादव ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने घर पर मौजूद थे, उसी दौरान गांव का चंदन गालियां देने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। उसी दौरान उनके घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और लाठी डंडे से पत्नी व बच्चों को मार कर घायल कर दिया। पत्नी लक्षानावती, पुत्र दुर्गेश, नितेश और पवन घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र धानी ले जाया गया। थानाध्यक्ष संजय दुबे का कहना है कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, जिसमें दोनों पक्षों के खिलाफ 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें