फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आए दो कोरोना पॉजिटिव मिले, एक स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से आए दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव दो लोग मिले हैं। दोनों मुंबई से बीते 3 जून को आए हैं। वहीं एक मरीज कोरोना से जंग जीता है। उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इन दिनों कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ने के साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 4 जून को भेजे गए कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट 8 जून की शाम को मिली है, जिसके अनुसार दो नमूने पॉजिटिव मिले हैं। पहला मरीज मिश्रौलिया एवं दूसरा बेनीगंज का निवासी है, दोनो मुंबई से आए हैं। इन दोनों को कोविड केयर अस्पताल पुरैना में भेजा गया है। वहीं एक मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है, जो कैंपियरगंज का निवासी है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव मामले 50 हो गए हैं। अब तक जिले में कुल कोरोना के मामले 87 हो गए हैं। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 36 है। सोमवार को 117 नमूने जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें