फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
विज्ञापन

प्रधान और वर्तमान में काबिज लोगों के बीच हुई तीखी नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी
कोठीभार/निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के कटहरी कला गांव में बृहस्पतिवार को पट्टे के 25 वर्ष बाद जमीन पर कब्जा करने पहुंचे ग्राम प्रधान व वर्तमान में जमीन पर काबिज व्यक्तियों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसकी सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराते हुए उपजिलाधिकारी के पास भेज दिया। हालांकि , गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत यादव ने बताया कि कटहरी कला गांव में सड़क किनारे आराजी संख्या 223 घ पर वर्तमान में उसी गांव के सतीश मिश्रा व आनंद मिश्रा का कब्जा है। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान मोईनुद्दीन अंसारी अपने कुछ लोगों के साथ उसी जमीन को ग्राम सभा द्वारा 1996 में ग्रामीणों को पट्टा दिए जाने की बात कहते हुए कब्जा कराने लगे। जिस पर मिश्रा परिवार ने प्रधान को रोकना चाहा। इसके बाद नोकझोंक शुरू हो गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया गया। साथ ही राजस्व का मामला होने के कारण दोनों पक्षों को उपजिलाधिकारी के पास निचलौल भेज दिया गया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी साईं तेजा सिलम ने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई है। एक पक्ष के नाम दर्ज जमीन पर 25 वर्ष बाद पट्टा दिया गया है। इसके कब्जे के लिए वह पक्ष गया था। हालांकि, अभी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किसी प्रकार का कब्जा व निर्माण नहीं किया जा सकता है। इसलिए दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू हुआ पंचायत भवन का निर्माण
चौक बाजार। क्षेत्र की ग्राम सभा खोस्टा टोला परागपुर में पंचायत भवन के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले व गाली-गलौज देने वाले लोगों के विरुद्ध ग्राम प्रधान ने एसडीएम निचलौल से लिखित शिकायत की। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम निचलौल सांई तेजा शीलम ने निर्माण कार्य करने व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पंचायत भवन निर्माण शुरू हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें