फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थन मूल्य योजना के तहत अब शंकर धान की भी होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रों पर अब शंकर धान की भी होगी खरीद
विज्ञापन

किसानों व राइस मिल संचालकों को राहत
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। किसानों व राइस मिल संचालकों के लिए के लिए राहत भरी खबर है। अब समर्थन मूल्य योजना के तहत शंकर धान सहित अन्य हाईब्रीड धान की भी क्रय केंद्रों पर तौल होगी। प्रति क्विंटल तीन किलोग्राम चावल की भरपाई प्रदेश सरकार करेगी। तीन किलो चावल का मूल्य 88.15 रुपये राइस मिल संचालकों को सरकार भुगतान करेगी।
ज्यादा उपज प्राप्त करने के लिए बहुत से किसान शंकर बीज अन्य हाईब्रीड धान की भी बुआई करते हैं। कई साल से हाईब्रीड धान की तौल सरकारी क्रय केंद्र पर नहीं करा पा रहे थे, क्योंकि खरीद एजेंसियां उक्त हाईब्रीड धान से मानक के अनुरूप 67 प्रतिशत सीएमआर न मिलने का हवाला देकर धान का तौल नहीं करती थीं। हालांकि क्रय केंद्र पर हाईब्रीड धान की तौल न होने की शिकायत हर साल प्रशासन के समक्ष दर्ज कराई जाती रही। इसके बावजूद कोई सुनवाई न होने की दशा में किसान अपनी उपज व्यापारियों को औने पौने दाम पर बेचने को विवश रहते थे। अब शासन ने इस साल किसानों की सुध ली है और केंद्रों पर हाईब्रीड धान की भी तौल कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सरकार ने अब हाईब्रीड धान तौल कराने का भी निर्णय लिया है। यह राइस मिल संचालकों व किसानों के लिए राहत भरी खबर है। हाईब्रीड धान से चावल का मानक पूरा करने के लिए सरकार प्रति क्विंटल तीन किलो चावल की भरपाई करेगी। मसलन, सरकार तीन किलो चावल का मूल्य राइस मिल संचालकों को भुगतान करेगी। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर हाईब्रीड धान की खरीद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें