फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरेंदा जिला बनाओ समिति ने निकाला कैंडिल मार्च

विज्ञापन
निकाला मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शनिवार की सायं मिल गेट पर कैंडिल मार्च निकाल कर फरेंदा को जिला बनाने की मांग की गई। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरएन सिंह के नेतृत्व में लोगों ने फरेंदा को जिला बनाने के लिए कैंडिल मार्च निकालते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें अनेक समाजसेवी, चिकित्सक के साथ क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉक्टर आरएन सिंह ने कहा कि फरेंदा व नौतनवां क्षेत्र के उद्योग व व्यापारिक विकास के लिए फरेंदा को जिला बनाया जाना बेहद जरूरी है। नौतनवां-सोनौली से मौजूदा जिला मुख्यालय लगभग 85 किमी की दूरी पर स्थित है। जहां पर यातायात के समुचित साधन तीस वर्ष के बाद भी नहीं हो सका। पूर्व चेयरमैन मुहम्मद अली ने कहा कि शाम ढलने के साथ ही महराजगंज से आवागमन भी बंद हो जाता है। रेलवे का भी कोई साधन भी उपलब्ध नहीं है। अधिवक्ता अरविंद मिश्रा ने कहा यातायात के साथ गोरखपुर, लखनऊ दिल्ली सहित कही भी आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां पर आनंदनगर रेलवे स्टेशन से पड़ोसी देश नेपाल के लोग भी आते जाते है। महराजगंज जिला बनने के तीन दशक बाद भी सुविधा नहीं हो सका। फरेंदा अंर्तराष्ट्रीय मार्ग के साथ पर्यटन की दृष्टि से पड़ोसी राष्ट्र नेपाल व बौद्ध परिपथ सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थान को जोड़ता है। शिवकुमार अग्रवाल ने कहा जनता की समस्याओं पर सरकार विचार करके फरेंदा को जिला घोषित करे। इस दौरान डॉॅ. वीना सिंह, राजीव सिंह, स्कंद श्रीवास्तव, विपिन सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, गुडडू पारावाले, देव पाठक, इकलाख, जगदंबा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें