फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद स्कूल पर पुलिस का पहरा, पढ़ने नहीं पहुंचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

बंद स्कूल पर पुलिस का पहरा
- दिनभर लोग वायरल वीडियो को लेकर करते रहे चर्चा

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल बंद रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यहां पुलिस की तैनाती कर दी गई है। इन सबके बीच, जिले में हर ओर वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह चर्चा होती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह स्कूल में सन्नाटा पसरा रहा। स्कूल के गेट में ताला लगा था और पुलिस के जवान तैनात थे। पडरी और अमरूतियां मोहल्ले के कुछ लोग स्कूल के सामने नजर आ रहे थे, जो यह जानने को उत्सुक थे कि वीडियो वायरल होने के मामले में क्या हुआ। स्कूल के सामने मौजूद त्रिभुवन ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसा होना बेहद शर्मनाक है। कमलेश शर्मा ने कहा कि ऐसा कृत्य करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। परवेज आलम से कहा कि इससे भरोसा टूटा है। भरोसे की बुनियाद पर लोग बच्चों को स्कूल भेजते हैं। जब स्कूल में ही इस तरह की घिनौनी हरकत होने लगेगी तो क्या होगा। आलोक प्रजापति, सुरेंद्र, दीपक, वशिष्ठ ने भी गुस्से का इजहार किया। तभी वहां पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पहुंच गए और सारे लोग इधर-उधर निकल गए। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि स्कूल पर दो सिपाही और एक होमगार्ड को तैनात किया गया है। शुक्रवार को स्कूल में कोई बच्चा पढ़ने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें