महराजगंज। बुधवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से प्रदर्शन कर सिसवा सीएचसी पर तैनात डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। आरोप लगाया कि फार्मासिस्ट के साथ डाक्टर ने बदसलूकी की। साथ ही पर्ची काटने और झाडू मारने के लिए विवश किया। फार्मासिस्ट संघ के पदाधिकारियों ने डॉक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी ने एक स्वर में कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि सिसवा सीएचसी पर तैनात डाक्टर ने फार्मासिस्ट उमेश चंद्र को झाडू लगाने के लिए विवश किया। संगठन इस मसले को लेकर आरपार की लड़ाई लड़नेे को तैयार है। बात-बात में उलझना डाक्टर को शोभा नहीं देता है। ऐसी ही स्थिति रही तो सिसवा सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट काम नहीं कर पाएंगे। अगर इस प्रकरण में विभाग की ओर से हीलाहवाली की गई तो सभी फार्मासिस्ट आंदोलन करेंगे। मंत्री गजेंद्र पांडेय ने भी गुस्से का इजहार करते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अवधेश यादव, विनोद कुमार, साधु शरन, शैलेष मिश्रा, रामदरश शर्मा, संतोष कुमार, बैजनाथ यादव, दीनानाथ पटवा, राहुल श्रीवास्तव, मुकेश गुप्ता, केके पटेल, विजय प्रताप सिंह के अलावा फार्मास्स्टि मौजूद रहे।
कमिश्नर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग
महराजगंज। सीएचसी सिसवा में तैनात मुकेश प्रसाद गुप्ता ने कमिश्नर को पत्र भेजकर सीएचसी पर तैनात डाक्टर के खिलाफ शिकायत की है। डाक्टर पर तमाम गंभीर आरोप मढ़ते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।