निचलौल। भारत-नेपाल सरहद पर शनिवार को झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी ने 19 बोरी लहसुन और दो साइकिलें बरामद की है। जबकि तस्कर सामान छोड़कर भाग निकले। टीम बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग भारत-नेपाल सरहद पर रेगहिया गांव के सामने पिलर संख्या 501/6 के पास से अवैध सामानों की तस्करी कर रहे हैं। सूचना पर टीम के साथ तस्करों की घेराबंदी की गई। इस दौरान तस्कर सरहद पर सामान छोड़ भाग निकले। वहीं मौके से 19 बोरी लहसुन और दो साइकिलें बरामद कर ली गईं। बरामद सामान को निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया है। संवाद