जिले में 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले
महराजगंज। जिले में इन दिनों कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना से बचाव के प्रति विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
अब तक कुल 15,520 केस सामने आ चुके हैं। 146 की मौत हो चुकी है। 34 केस सक्रिय है। 15,340 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। संवाद
जिले में बुधवार को 9,129 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल के अलावा जिले के अन्य केंद्रों पर टीका लगाया गया। इन दिनों में केंद्रों पर आसानी से टीका लगाया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है।