तीन केंद्रों पर 19,181 कांपियां जांची गईं
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले के तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की नजर में हो रहा है। बुधवार को इन केंद्रों पर इंटरमीडिएट की 9,902 और हाईस्कूल के 9279 कापियों का मूल्यांकन किया गया।
एनसीसी के मेजर अखिलेश्वर राव ने बताया कि गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में 33 उप प्रधान परीक्षकों और 160 परीक्षकों ने कुल 9,902 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। महराजगंज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल की 3,200 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। जांच करने वालों में 16 उप प्रधान परीक्षक और 95 परीक्षक शामिल रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से लगाए गए पर्यवेक्षकों ने केंद्र पर पहुंचकर जांच की। सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साकिर हुसैन ने बताया कि 20 उप प्रधान परीक्षकों और 177 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 7,079 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की।