फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने मतदाताओं को किया जागरूक

Thu, 14 Mar 2019 12:39 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
अधिकारियों ने मतदाताओं को किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। मतदाता बनने एवं मतदान के लिए जागरूक करने के मकसद से जिले में जगह-जगह गोष्ठियां आयोजित की गईं। साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान लोगों को मतदान में बढ़ चढ़कर भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत जिले के अधिकारी उन गांवों में पहुंचे, जहां 2014 के लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम था। अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल ने बुधवार को नगर के चिउरहा व मउपाकड़ वार्ड के लोगों के साथ बैठक की। इस में जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें मतदाता बनने पर जोर दिया। साथ ही चुनाव में अधिक से अधिक लोगों से मतदान की अपील भी की। बैठक में चार बूथों के बीएलओ सत्य प्रकाश पटेल, मंजू पटेल, मीरा देवी, विंध्यवासिनी देवी, राम बेलास यादव, नूर आलम, रणजीत पटेल,  शांति देवी, रूबीना परवीन, पूनम मिश्र आदि मौजूद रहीं। सिंहपुर गांव में अपर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार जायसवाल ने मतदान के लिए लोगों को शपथ दिलाई। कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को सिसवा विकास खंड के ग्राम सिसवा खुर्द में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एसडीएम ने चौपाल लगाकर लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी राकेश कृष्ण त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, अंशुमान महतो, तेज प्रताप, बाकेलाल, रामबृक्ष, राधेश्याम, बिंदू, मीना, कुसुम, नन्द, राजमती आदि मौजूद रहीं। ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार गड़ौरा कलावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर से छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली गड़ौरा, निपनियां, बेलवां, डिगही, पिपरा, भगवानपुर, हनुमान गंज, जमुई कला गांव से होते हुए फिर विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान उमेश कुमार मिश्रा, आरएम त्रिपाठी, बृजेश यादव,  सुधांशु पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सीडीओ पवन कुमार ने धानी गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें