फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हडताल पर डटे शिक्षक कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक कर्मचारियों की हड़ताल जारी
विज्ञापन

जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय पर भी किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की जिला इकाई के पदाधिकारियों की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। एक स्वर में कहा कि पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उधर, शिक्षक कर्मचारियों की हड़ताल से जरूरी कार्य प्रभावित भी हुआ। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में काम काज ठप कर शिक्षक कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
संगठन के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। संगठन के जिला संयोजक श्रीभागवत सिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों को अधिकार है। इसे हम लेकर रहेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के सदर ब्लॉक मंत्री अखिलेश पाठक, बृजभूषण, अखिलेश्वर त्रिपाठी, प्रदुम्न सिंह, इंद्रजीत यादव, कमलेश सिंह, महातम पासवान, टीपी सिंह, वेद प्रकाश पांडेय, वेद प्रकाश चौरसिया, राजेश कुमार सिंह, गोपाल पासवान, दिवाकर सिंह, दीपक सिंह, अमरेंद्र सिंह, नंदकिशोर, रामजीत, चित्रांगद, राकेश सिंह, किरन त्रिपाठी, मोनिका, निमिषा सिंह, अंशिका पाठक, राजेश निषाद, धर्मेद्र निषाद, राम सुग्रीव वर्मा, उमेश शाही, विपिन बिहारी, महेंद्र वर्मा, कृष्ण कुमार, पंकज मौर्य, रश्मि खोखर, साधना, हेमवंती सरोज, अनुराधा सिंह, पुष्पा, रागिनी चौधरी, प्रियंका वर्मा, मनोरमा, अनुपमा रौनियार, सिंधु जगदीश नारायण पटेल, रामसुग्रीव वर्मा, मनोरमा, अनुपा रौनियार, जगदीश नारायण पटेल, राम सुग्रीव वर्मा, आदित्य प्रकाश, रामरतन वर्मा, गिरिजेश मद्धेशिया, सुधाकर प्रदीप, रेनू यादव, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे। फरेंदा, निचलौल, रतनपुर, परतावल, पनियरा, बृजमनगंज समेत अन्य ब्लॉक मुख्यालय पर शिक्षक कर्मचारियों ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने तोड़ा परिषदीय स्कूल का ताला
महराजगंज। बीएसए जगदीश शुक्ला ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन स्कूलों में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ताला बंदी की गई है। वहां ताला तोड़वाकर शिक्षण कार्य कराया जाए। उन्होंने खुद प्राथमिक विद्यालय चौपरियां और पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौपरियां में ताला तोड़वा कर शिक्षक कार्य शुरू कराया। इसके अलावा जिले के विभिन्न स्कूलों में ताला तोड़वाकर शिक्षक कार्य कराया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र और अनुदेशक पूरी लगन के साथ शिक्षण कार्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें