ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन
फर्जी तरीके के रकम जमा कराने के आरोपी पर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी ग्रामीणों ने गुरूवार को डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौपकर एक व्यक्ति द्वारा पैसा जमा कराने व समय पूरा होने पर वापस नहीं दिलाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि थान क्षेत्र का एक व्यक्ति अपने को एक निजी कंपनी का एजेंट बताकर ग्रामीणों से पैसा जमा करावा। इसी बीच कंपनी बंद हो गई। उसके बाद भी उस व्यक्ति द्वारा दूसरी कंपनी के नाम पर रूपया वसूलने का कार्य किया जा रहा था। लक्ष्मीपुर कस्बे से करीब 50 लाख रूपये की वसूली कर अब घर छोडकर फरार गया है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को पैसा वापस दिलाया जाए। फर्जी तरीके से रकम जाम कराने वाले दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई थी लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर गांव के उषा, जुगानी, उदयराज, सुभावती, दयाराम, नीतू, मीरा, रादरस, रीता, पिंटू यादव, मुन्नी, जगमती, सरिता, मनीष, दीपचंद्र सहानी आदि मौजूद रहे।