फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर झूमा बाजार, जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन
दीये - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन


महराजगंज। धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से ही बाजार सज गए थे। आने वालों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। दोपहर बाद सक्सेना चौक, कालेज रोड पर पैर रखने की जगह नहीं थी। लोगों में त्योहार को लेकर गजब का उत्साह दिखा। क्या महिलाएं ? क्या बच्चे सबका उत्साह देखने लायक था ? शाम होने से पहले ही बाजार रोशनी से नहा उठा। । आभूषण और बर्तन की दुकानों पर लोगोें की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई धनतेरस के मौके पर कुछ न कुछ खरीद लेना चाहता था। बाजार में खील बतासे की दुकानें भी सज गई थीं। लोग दीपावली के लिए दीपों से लेकर खील बतासे व धूप, अगरबत्ती की भी खरीदारी शुरू कर दी है। शाम को सक्सेना चौक पर बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। दुर्गा मंदिर व शिव मंदिर में भी लोग शाम को पूजा अर्चना कर रहे थे। बाजार में दुकानों के आगे लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं के अलग से स्टाल लगाए गए हैं। बाजार का नजारा उत्सव जैसा हो गया है। दीपावली का पर्व उल्लासपूर्वक मनाने के लिए लोग बाजार में खरीददारी को उमड़ने लगे हैं। धनतेरस पर दुकानदारों के चेहरे पर भी खुशी दिख रही थी। बाजार में लोगों की भीड़ व जमकर हुई खरीदारी से दुकानदार गदगद थे। सामानों के आफर भी चल रहे हैं। इस वजह से भी लोग जरूरत की वस्तुएं कम दाम में खरीदे का लाभ लिया।

दुकानों पर खूब हुई मूर्तियों की खरीदारी
दुकानों पर मूर्तियों की खरीदारी भी हुई। लक्ष्मी, गणेश की नई मूर्ति के साथ लोग पूजा अर्चना करते हैं। नगर में रविवार से ही लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री के लिए स्टाल लग गए थे। इन स्टालों पर पहुंचकर लोग अपनी श्रद्धा व क्षमता के अनुसार लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा की खरीददारी की।
विज्ञापन


सोने-चांदी की दुकानों पर उमड़ी भीड़
धनतेरस के दिन सोने और चांदी का आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। आभूषणों में पहली पसंद खासकर महिलाओं के लिए सोने से बनी जेवर ही होती है। इसलिए बाजार में पीली धातु के जेवरों की डिमांड बढ़ गई। इसके अलावा चांदी के सिक्के की भी कई वैयराइटी देखने को मिली। धनतेरस के मौके पर ज्वैलरी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जमी रही। किसी ने चांदी के सिक्के खरीदे तो किसी ने ज्वैलरी।
विज्ञापन


ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में उमड़ रही भीड़
दीवाली में कपड़ों की खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ ब्रांडेड शोरुम और शापिंग माल्स की ओर उमड़ रही है। युवा पीढ़ी का रुझान ब्रांडेड परिधानों की ओर ही अधिक रहता है। इसके चलते शहर में बने कई शोरुम में युवाओं, युवतियों, बच्चों और महिलाओं की भीड़ दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें