फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में सीएमओ और एसीएमओ पर हुई कार्रवाई

Mon, 05 Nov 2018 12:17 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
लापरवाही में सीएमओ और एसीएमओ पर हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने गांव बढ़या मुस्तकिल व बजही में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में पेंशन, आवास, राशनकार्ड, सौभाग्य योजना, इज्जत घर योजना, पोषण मिशन, स्वच्छ पेयजल, पशु टीकाकरण, मनरेगा, बिजली कनेक्शन से संबंधित शिकायतें की गईं। इस दौरान डीएम आयुष्मान भारत योजना में मिली खामियों पर नाराज हो गए। उन्होंने सीडीओ रामसिंहासन प्रेम को सीएमओ डॉक्टर क्षमा शंकर पांडेय, एसीएमओ डॉ.आईए अंसारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिए। वहीं सीएमओ को जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह, डीसीपीएम परमेश्वर शाही, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर उमेश चंद्र यादव को संविदा समाप्त कर पद से हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी व रोजगार सेवक के प्रति नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन


पीडी रामकरन ने विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लाभार्थियों की सूची पढ़कर ग्रामीणों को सुनाई। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने पात्र होने के बावजूद पेंशन व आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की। चौपाल में डीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों को ही मिले। इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्रों को ही दिलाएं। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत कार्य न दिए जाने का ग्राम सचिव व रोजगार सेवक पर आरोप लगाया। डीएम ने सचिव व रोजगार सेवक से नाराजगी जताते हुए मनरेगा के तहत काम दिए जाने के निदेश दिए। ग्रामीणों ने लेखपाल से तालाब, खाद गड्डा, चक मार्ग की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की। जिस पर डीएम ने लेखपाल को नसीहत देते हुए सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाल, एसडीएम देवेंद्र कुमार, तहसीलदार राहुल देव भट्ट, बीडीओ दुर्योधन, एडीओ पंचायत राधेश्याम गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक बीके शुक्ला, घनश्याम पांडेय, कृष्ण गोपाल जायसवाल, जितेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें