फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से हैंडपंप लगवाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
खराब हैंडपंप
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। सदर ब्लॉक के चेहरी गांव के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर रोहिन नदी का जल दूषित होने की शिकायत की। गांव के लोग ने कहा कि दूषित जल होने से पशुओं को परेशानी के साथ ही संक्रामक बीमारियों को फैलने की आशंका प्रबल हो गई है। गांव में अधिक गहराई पर हैंडपंप लगाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के राजेंद्र चौधरी ने कहा कि रोहिन नदी का पानी काला हो गया है। मवेशियों के लिए पेयजल की दिक्कत है। नेपाल राष्ट्र की ओर से नदी में फैक्ट्रियों का दूषित जल छोड़ दिया गया जिससे रोहिन नदी का पानी काला हो गया है। नदी के आस पास के गांवों में संक्रामक रोगों को फैलने की आशंका प्रबंल हो गई है। इसके कारण नदी से करीब 2 किलोमीटर पर भी हैंडपंप से खराब पानी निकल रहा है। सभी ग्रामीणों ने कहा कि नदी किनारे करीब तीन चार किलोमीटर दूर तक बसे गांव में गहरा हैंडपंप लगाने की मांग की जिससे गांव के लोगों को शुद्व पेय जल मिल सके। इस मौके पर गांव के गोविन्द यादव, धर्मेंद्र, संजय जासवाल, अमरेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें