फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर पर ही मिल जाएगी डाकघर में जमा रकम

विज्ञापन
postoffice
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। अब डाक के साथ साथ डाकिया आपके बचत किए गए रूपये को भी लेकर आएगा। इसके लिए आपको सिर्फ टोल फ्री नंबर पर फोन करना होगा। इसके लिए 9 डाकिया को स्मार्ट फोन भी मुहैया करा दिया गया हैं। इसका अधिक लाभ उम्र दराज लोगों को होगा। अब उनको रूपयों के लिए डाकघर के चक्कर नहीं काटने होंगे। लोगों को डाकघर में जमा की गई रकम को लेने में आसानी होगी।
विज्ञापन

डाक घर की महत्वपूर्ण योजना इंडिया पोस्टल पैमेंट बैंक लोगों के लिए कारगर साबित होगी। डाकियों को स्मार्ट फोन विभाग की तरफ से उपलब्ध करा दिया गया है। स्मार्ट फोन में इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक का एप्स लोड किया गया है। एप्प के माध्यम से डाकिया डाकघर खाताधारकों को सुविधाएं मुहैया कराएंगे। इतना ही नहीं जरूरतमंद लोग डाक घर के टोल फ्री नंबर पर काल करेंगे और डाकिया धनराशि लेकर आपके दरवाजे पर पहुंच जाएंगे। जहां पर खाता धारक को अपना अंगूठा लगाना होगा। पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद। डाकिया अपको धनराशि उपलब्ध करा देगा। इसके साथ ही अब बुर्जूग महिला या पुरूष को लाइन में खड़ा होने की झंझट नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें