महराजगंज। बीते 8 अप्रैल को सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज में बेहोशी हालत में मिला तेदुआ किसी जंगली जानवर के हमले से घायल हुआ था। उसका इलाज वन चेतना केंद्र पर पशु चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। डाक्टरों के मुताबिक उसके हालत में सुधार हो रहा है। डाक्टरों की टीम तेंदुए के स्वास्थ्य की जांच समय पर समय पर करने के साथ ही समुचित इलाज कर रही है। वन कर्मी उसे बेहोशी हालत में लेकर आए। इसके बाद उसका इलाज शुरू हुआ। तेंदुए का इलाज कर रहे डॉक्टर योगेश सिंह और डॉ. अवध विहारी ने बताया कि जरूरत के अनुसार उसे दवा दिया जा रहा है। अभी उसे कमजोरी है। जिसे दूर करने के लिए उचित दवाएं दी जा रही हैं।
सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि बीती दिन दक्षिणी चौक रेंज के खोस्टा बीट के खुटहा नाला के पास करीब डेढ़ साल का एक नर तेंदुआ बेहोशी की हालत में पड़ा था। ठीक होने के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।