फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राइस मिलों को पीसीएफ ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
नोटिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। पीसीएफ के जिला प्रबंधक जेबी सिंह ने करीब सवा दो करोड़ का सीएमआर चावल दबा कर बैठने वाले पांच राइस मिलरों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा है कि एक सप्ताह के अंदर चावल की डिलेवरी ने देने पर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
पीसीएफ प्रंबधक ने कहा कि पीसीएफ द्वारा ब्याज पर ऋण लेकर धान खरीद की जाती है। ऐसे में यदि राइस मिलर समय से सीएमआर चावल की डिलेवरी नहीं करेंगे तो पीसीएफ को आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी। पांचों मिलरों के पास करीब 731.776 एमटी चावल पड़ा है। समर्थन मूल्य योजना के तहत खरीदे गए धान से जो चावल बनता है उसे सीएमआर कहते हैं। पीसीएफ के जिला प्रबंधक जेबी सिंह ने बताया कि कुबेर राइस मिल गुजरवलिया 521.795, चंदन राइस मिल लक्ष्मीपुर 496.087,
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री शक्ति राइस मिल कामता बुजुर्ग 138.653, भारत एग्रो इंड. ललाइन पैसिया 54.000 और रौनियार इंडस्ट्रीज खुटहा बाजार 21.240 मैट्रिक टन अवशेष है। बताया कि जिन केंद्र प्रभारियों द्वारा शासन की क्रय नीति के विरूद्ध लापरवाही करते हुए अनियमितता बरती गई, उनके विरूद्ध कार्रवाई होगी। धान की पावती चालान कार्यालय को नहीं दिया गया है वे तत्काल कार्यालय को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें