फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियो में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरंदरपुर (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के वनग्राम अचलगढ में बीती विवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियो में हो गई । परिजन सुबह में दांह संस्कार के लिए शव को ले जा रहे थे । लेकिन किसी ने सौ नंबर पुलिस को सूचना दे दी तो पुलिस मौक पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि वनग्राम अचलगढ निवासी उमेश ग्राम प्रधान के साथ गांव टेढी के बाढ़ पिड़ितो की मदद करने के लिए शनिवार को गए थे । रात्रि में घर नहीं पहुंचे । शनिवार को रात्रि में उमेश की पत्नी इंदमती उम्र लगभग 30 बर्ष अपने बेटे सहित परिवार को भोजन बनाकर खिलाई। परिवार के लोग सोने चल़े गए।
रबिवार को सुबह में इंदमति नहीं जगी तो परिजन बुलाने लगे। लेकिन जब कोई आवाज अंदर से नहीं आया तो फाटक तोड़ दिया गया। देखा वह फंदे से झुल रही थी,जिसकी सूचना पति को दिए। उमेश आया पत्नी को फंदे से खोलकर बाहर लाया। दाह संस्कार के लिए ले जा रहा था कि किसी सौ नंबर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । इस संबंध में एसओ पुरंदरपुर गिरजेश उपाध्याय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें