फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधे पर रहने वाले लोगो को जंगली जानवरो से डर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जहां एक ओर बाढ की पानी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है वहीं दुसरी ओर जंगल में पानी भर जाने के कारण अब जंगली जानवरों के जगह जगह निकलने से लोग परेशान हैं। जंगल के आस पास रहने वाले लोगों को डर है कि कहीं कोई जंगली जानवर हमला न कर दे।
विज्ञापन

पकडी रेंज, निचलौल रेंज के डोमा बैठवलियां के अलावा अन्य बीट भी पूरी तरह जलमग्न है। इन सभी वीट में जंगली सुअर, तेंदुआ, हिरन, लीलगाय, विज्जू के अलावा अन्य जंगली जानवर रहते हैं। मधवलिया रेंज के उत्तरी चौक, लक्ष्मीपुर बीट में महाव का पानी भरा है। इस क्षेत्र सांभर, हिरन, तेंदुआ, जंगली सुअर, मगरमच्छ का बसेरा है। बाढ के कारण जंगल से जंगली जानवर निकलना शुरू कर दिए हैं। डीएफओ मनीष सिंह ने कहा कि जंगल में पानी भरे हैं। इसलिए कहीं भी जंगली जानवर निकल सकते हैं। जंगली जानवर दिखे तो वन विभाग को तुरन्त सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें