फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में द्वितीय चरण के निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए नेपाल पुलिस ने नेपाल चुनाव आयोग के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा के सोनौली बार्डर को सील कर दिया है। बुधवार की शाम मतदान सम्पन्न होने के बाद खोला जाएगा। साथ ही नेपाल प्रदेश नंबर 3 और 4 में पड़ने वाले सभी भारतीय सीमा को सील किया गया है। इस दौरान वाहनों का आवागमन बंद है। यात्री पैदल नेपाल जाने के साथ आ भी रहे हैं। सोमवार की सुबह आठ बजे जिलाधिकारी कार्यालय रुपन्देही के आदेश पर नेपाल बेलहिया पुलिस ने निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने और सुरक्षा को लेकर चौकी पर लगे बैरियर को सीमा सील कर दिया। छोटे वाहनों के भी प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई। नेपाल सीमा की तरफ खड़े भारतीय वाहनों को एक घंटे के अंतराल पर नेपाल से भेजा जा रहा है। बीते दिन नवल परासी जिले में माओवादी की चुनावी रैली में बम विस्फोट के बाद स्थानीय पुलिस सतर्क है जिसको लेकर जिलाधिकारी रुपन्देही और एस पी ने सरहद का दौरा कर स्थानीय अधिकारियों को चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अराजक तत्वों से कड़ाई से निपटने के आदेश दिए। तराई के जिलों में चुनाव नहीं कराने के लिए मधेसी पार्टी राष्ट्रीय जनता पार्टी आंदोलित है और जगह जगह चुनाव का विरोध कर रही है। आंदोलन को देखते हुए नेपाल सरकार ने इनके खिलाफ सेना का प्रयोग करने जा रही।
विज्ञापन

एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट दिलीप कुमार झा ने बताया की सरहद के हर हलचल पर नजर रखी जा रही है। तलाशी और गस्त तेज किया गया है। नेपाल प्रशासन के अनुसार बुधवार की शाम को आवागमन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें