महराजगंज। जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल लिया गया। ट्रायल में 11 बालक व 7 बालिकाओं का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी और कोच चंद्रजीत की मौजूदगी में राज्य स्तरीय जूनियर बालक- बालिका चयन ट्रायल पूरा हुआ। ट्रायल में 30 खिलाड़ी शामिल हुए, 18 का चयन मंडल के लिए किया गया। क्रीड़ा अधिकारी के मुताबिक बालक वर्ग में अरुण, आनंद, दीपक यादव, प्रदीप, संतोष यादव, शुभम शर्मा, राजन गौंड, सुरेंद्र मद्धेशिया, सुरेंद्र, देवेंद्र, उमेश का चयन हुआ। बालिका वर्ग के लिए उमा, रिंका, अनामिका, संगीता, खुशी, नाजिया और उजाला का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागी आज गोरखपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
13 नवंबर से राज्य स्तरीय स्पर्धा वाराणसी में होगी। ट्रायल में सुनील कुमार, आशिफ एकबाल, अमित कन्नौजिया सहित अन्य मौजूद रहे। ट्रायल में 100 मीटर, 200, 400, 1000 से लेकर 2000 मीटर रेस, ट्रिपल व डबल जंप, थ्रो, बाधा दौड़, हैमर थ्रो, डिस्क थ्रो व शाटपुट में प्रतिभागियों ने प्रदर्शन किया।