फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर महिला से 1.75 लाख रुपये हड़पे

Sat, 29 Mar 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर वार्ड की एक महिला से गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 1.75 लाख रुपये हड़प लिए। काफी दिनों बाद भी गैस एजेंसी न मिलने पर महिला ने रकम वापस करने की मांग की तो आरोपी धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने सिंदुरिया निवासी रवि जायसवाल के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के चिउरहा मऊपाकड़ वार्ड नंबर छह इंदिरा नगर निवासी सुनीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका घर पर मेडिकल स्टोर है। दुकान पर सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मोहनापुर निवासी रवि जायसवाल आजा जाता था। इससे जान पहचान हो गई। रवि शिकारपुर में सिंदुरिया रोड पर गैस एजेंसी थी। रवि ने उनसे कहा कि वह गैस एजेंसी का भी काम करता है। अगर आपको लेना होगा तो बताइएगा। आरोप है कि रवि के झांसे में आकर उसने 19 सितंबर 2022 को चेक के माध्यम से 1,30,000 और 5 नवंबर को यूपीआई से 1500 रुपये भेज दिए।
आरोप है कि कुछ दिन बाद रवि ने और रुपये मांगे। उस दौरान उसने रवि से कहा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं आप लगा दीजिए। मैं व्यवस्था करके बाद में लौटा दूंगी। कुछ दिन बाद रवि ने कहा कि गैस एजेंसी से संबंधित कागज तैयार हो गया है। दो सप्ताह में उन्हें एनओसी का कागज भी मिल जाएगा। मेरा पैस वापस कर दीजिए। उसके बाद महिला ने 11 जनवरी 2024 को यूपीआई के जरिये 25,000 व 15,000 रुपये भेज दिए। रकम देने के दो सप्ताह बाद भी एनओसी का कागज उन्हें नहीं मिला।
विज्ञापन

रवि केवल उन्हें आश्वासन देता रहा। इसी बीच 8 नवंबर 2024 को धनेवा धनेई स्टेडियम के पास उनकी मुलाकात रवि से हो गई। गैस एजेंसी के बारे में पूछने पर रवि आक्रोशित हो गया और उन्हें जानमाल की धमकी देते हुए चला गया।
सदर कोतवाली थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार, मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी रवि जायसवाल निवासी मोहनापुर थाना सिंदुरिया के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें