फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीडीओ पवन कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को परतावल, पनियरा, फरेंदा और लक्ष्मीपुर ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास निर्माण, मुख्यमंत्री आवास निर्माण, शौचलय निर्माण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास निर्माण के लाभार्थियों को मजदूरी भुगतान में लापरवाही मिलने पर लक्ष्मीपुर ब्लॉक के बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। साथ ही लक्ष्मीपुर ब्लॉक के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को दायित्व के प्रति सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग राज करन पाल के मुताबिक उन्होंने 25 अप्रैल तक सभी अधूरे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास निर्माण कार्य को पूरा करने के साथ ही 30 अप्रैल तक सभी लाभार्थियों को 90 दिन की मजदूरी देने को कहा। उन्होंने बताया कि परतावल व पनियरा ब्लॉक में निर्माण कार्य की समीक्षा की गई तो मुख्यमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही मिलने पर एडीओ पंचायत परतावल और पनियरा को सुधार लाने की चेतावनी दी गई। मजदूरी भुगतान में लापरवाह दो रोजगार सेवक, एक ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस दिया गया। इसी क्रम में फोटो अपलोड करने में लापरवाही मिलने पर परतावल के ब्लॉक कोआडिनेटर का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। बैठक में डीसी मनरेगा उपेंद्र प्रसाद पाल, डीसी एनआरएलएम रविंद्र वीर आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें