फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण पखवाड़ा आठ से, सुधरेगी बेटियाें की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। किशोरियों की सेहत सुधारने के लिए आठ से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह अभियान शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से साझा कार्यक्रम चलाया जाएगा।पखवाड़ा के तहत किशोरियों में खून की कमी की समस्या का समाधान करना है। आठ मार्च को किशोरी दिवस एएनएम सेंटर पर मनाया जाएगा। जहां स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग मिलकर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दिन किशोरी हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा। किशोरियों की ऊंचाई व वजन की माप आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा खून की जांच एएनएम द्वारा की जाएगी। सूचना स्वास्थ्य कार्ड पर अंकित किया जाएगा। इस संबंध में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पोषण पखवाड़ा को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है, सभी 280 एएनएम सेंटर पर जांच व आयरन की गोली वितरण की व्यवस्था की जा रही। जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि सभी 3133 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है। पखवाड़ा को सुचारू रूप से संचालित करने लिए सीडीपीओ, मुख्य सेविका केन्द्रों का निरीक्षण करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापकों से कहा गया है कि छुट्टी होने पर किशोरियों को एएनएम सेंटर पर भेजना सुनिश्चित करें। जिससे उनके सेहत की जांच हो सके।
विज्ञापन


विविध कार्यक्रम होंगे आयोजित
पोषण पखवाड़े के तहत विभिन्न तिथियों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में 8 एवं 9 मार्च को अति कुपोषित तथा कुपोषित बच्चों का चिह्नांकन होगा। 10 मार्च को जागरूकता रैली, 11 मार्च को स्कूलों में सुपोषण गोष्ठी, 12 मार्च को वीरांगना दलों की बैठक होगी। 13 मार्च को प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 17 मार्च को पोषण दौड़, 18 मार्च को व्यंजन प्रतियोगिता, 19 मार्च को स्वच्छता पर चर्चा, 20 मार्च को अन्नप्रशान दिवस, 21 मार्च को पोषण रैली तथा 22 मार्च को मातृ समिति की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें