फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

%हर हर महादेव% के जयकारे से गूंज उठे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

पूरे दिन होते रहे रुद्राभिषेक, मंदिरों में रही रौनक, मेले का लिया आनंद

अमर उजाला ब्यूरो
महाराजगंज। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर से लेकर गांव तक शिवालयों में सोमवार भोर से श्रद्धालु जुटने लगे। जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का सिलसिला दिनभर चलता रहा। इस दौरान बम बोल, हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय के जयघोष से मंदिर गूंजते रहे। इस दौरान मंदिरों के बाहर लगे मेलों में लोगों ने खूब खरीदारी की। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मंदिरों के बाहर तैनात रही।
सोमवार सुबह से ही नगर सिंचाई कालोनी में स्थित शिव मंदिर, सदर ब्लॉक के कटहरा खास के ऐतिहासिक शिव मंदिर, पकड़ी रेंज के धंगरहवा बीट में सिसवा अमहवां गांव के पास जंगल में स्थित शिव मंदिर, सिसवां क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा शिव मंदिर, मुड़िला गांव के दक्षिण बाबा निरकेवल दास कुटी में स्थित शिव मंदिर, लक्ष्मीपुर देउरवां शिव मंदिर पर सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालु जलाभिषेक करने लगे।
विज्ञापन

निचलौल, फरेंदा, बृजमनगंज, धानी, कोल्हुईं, नौतनवां, घुघली, परतावल, पनियरा के शिवालयों में भी बड़ी संख्या में लोग जुटे। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार के लिए मंगल कामना की। ग्राम सभा हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा शिव मंदिर पर भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। क्षेत्र के कोठीभार, लोहेपार, बरवां द्वारिका, पिपरियां, भुजौली,मेहदियां, चैनपुर, सोनबरसा, बंदी, शेषपुर, मटियरियां सहित दर्जनों गांवों के हजारों स्त्री-पुरुष व बच्चों ने बउरहवा बाबा का जलाभिषेक किया। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, ईटहिया शिव मंदिर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
11 बच्चों को मिलाया
निचलौल। ईटहिया शिविर में सोमवार को महाशिवरात्रि पर लगे मेले में भीड़ के कारण बिछड़े 11 बच्चों को चाइल्ड लाइन इकाई निचलौल ने उनके परिजनों से मिलवाया। इसमें समन्वयक सुचिता, पिंटू कुमार व जूही सिंह ने सहयोग दिया।


निकली शोभा यात्रा
सोनौली। बेलहिया गांव समाज के अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल के नेतृत्व में महाशिवरात्रि के अवसर पर झांकी निकाली गई। झांकी नेपाल से भारत के सोनौली कस्बे के रामजानकी मंदिर पहुंची। झांकी में शिव व पार्वती की नृत्य को देख सभी मंत्रमुग्ध हो उठे। बृजलाल वर्मा, पशुपति कांदू, सुरेंद्र क्षेत्री, हरीश चंद्र गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, राजू शाही, उमेश पोखरेल, लाले बाबा जायसवाल, अर्जुन गिरी, मोहन शाही आदि मौजूद रहे।


गाजे बाजे के साथ निकली शिव की बारात
फोटो:-
नौतनवां/लक्ष्मीपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर सोमवार को शिव सेवक समिति ने नगर के झारखंडी मंदिर से भगवान शिव की बरात निकाली गई। दोपहर 12 बजे झारखंडी मंदिर से निकली बारात नगर के हनुमान चौक, पुराना नौतनवां चौराहा, रेलवे स्टेशन चौराहा, अस्पताल चौराहा, ठूठीबारी चौराहा होते हुये ठाकुर द्वारा मंदिर पहुंची। जहां पर शिव विवाह का आयोजन किया गया। बारात में राधा कृष्ण, शंकर-पार्वती नृत्य, राम-सीता व लक्ष्मण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर दयाराम जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, आनन्द श्रीवास्तव, राजू पहलवान, धर्मात्मा जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में नगरपालिका द्वारा स्थापित शिव की विशाल मूर्ति एवं हरिश्चंद, तारामती और रोहित कुमार की मूर्ति की पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान द्वारा पूजा अर्चना के बाद आसपास के भक्तों ने पूजा अर्चना की। लक्ष्मीपुर व मोहनापुर से भव्य शोभा यात्रा व शिव बारात निकाली गई। मुख्य अतिथि नंदलाल जायसवाल ने बारात को रवाना किया। यात्रा शिव मंदिर से चलकर एकमा डिपो पहुंची। यहां से बराता पैसिया ललाईन पहुंची। यात्रा में पूर्व विधायक कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह, विधायक अमन मणि त्रिपाठी भी शामिल हुए। उधर मोहनापुर स्थित शिव मंदिर से भी शिव बारात व शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान हियुवा भारत के पदाधिकारियों की कुछ लोगों से नोक झोंक भी हुई लेकिन एसडीएम के समझाने के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

------------------------

मिठाई यादव के दांव से राजन चित
सिसवां बाजार। विकास खंड के ग्राम सभा डढ़ौली में सोमवार को महा शिवरात्रि मेले के शुभ अवसर पर ग्राम सभा स्थित शिव मंदिर पर विराट दंगल व मेले का आयोजन किया गया। पहली कुश्ती सिसवां बाजार के ग्राम सभा गेरमा निवासी मिठाई यादव ने गोरखपुर के राजन को चित किया। इन पहलवानों का हाथ मिलाकर ग्राम प्रधान स्रह्य पति फूलबदन ने दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। काशी यादव (बिहार) व हबीब बरियारपुर की कुश्ती में काशीनाथ विजयी रहे। समीर भेड़ी जंगल (कुशीनगर) ने सूरज शीतलापुर महराजगंज को, करन बेलवां घडाट महराजगंज ने गोलू यादव मथनियां को पटखनी दी। ग्राम प्रधान चंद्रावती देवी और सोनू कुमार गौतम ने आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान पं. अवधेश चौबे, विश्राम तिवारी, बच्चनलाल गोंड, चंद्रशेखर, रामकृपाल तिवारी, नागेन्द्र मल्ल, रणधीर सिंह, नरेश धारिया, गिरजेश जायसवाल, कन्हैया शर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, रमेश चौहान, रामप्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें