फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभावार आयोजित होगी पेंशन पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
21 से 25 तक लगाए जाएंगे पेंशन शिविर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में विधानसभावार पेंशन शिविर लगाए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग 21 से 25 जनवरी तक विधानसभावार पेंशन शिविर आयोजित करेगा। इसके लिए ा विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि विधानसभावार पेंशन शिविर का आयोजन 21 जनवरी से 25 जनवरी तक किया जाएगा। प्रदेश के मुख्य सचिव के निर्देश पर यह कार्यक्रम तय किया गया है। इसके तहत सदर विधानसभा के सदर ब्लॉक परिसर में 21 जनवरी, नौतनवां विधान सभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लॉक में 22 को, पनियरा विधान सभा के पनियरा ब्लॉक में 23 को, सिसवां विधान सभा के सिसवां ब्लॉक में 24 को और फरेंदा विधान सभा के फरेंदा ब्लॉक में 25 जनवरी को पेंशन शिविर का आयोजन होगा। इन शिविरों में विधवा व दिव्यांगजन पेंशन के लिए पात्र लोगों से आवेदन लिए जाएंगे। अगर किसी लाभार्थी के पेंशन में किसी प्रकार की दिक्कत पैदा हो रही है तो इन शिविरों में उनकी समस्या का समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 में जिले में वृद्धा पेंशन के कुल 12649, निराश्रित महिला पेंशन के 4209 और दिव्यांगजन के कुल 1768 लाभार्थियों के नवीन पेंशन स्वीकृत किए गए हैं। इसमें 28 दिसंबर से 10 जनवरी तक जिले में आयोजित होने वाले पेंशन पंचायत के माध्यम से वृद्धा पेंशन 1566, निराश्रित महिला पेंशन के 812 एवं दिव्यांगजन पेंशन के 190 लाभार्थियों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें