फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने सौंपी महोत्सव की जिम्मेदारी

Sat, 19 Jan 2019 12:23 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
सीडीओ ने सौंपी महोत्सव की जिम्मेदारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी रामसिंहासन प्रेम ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को महराजगंज महोत्सव की तैयारी के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अधिककारियों को महोत्सव की तैयारी के लिए जिम्मेदारियों सौंपी गई। 
विज्ञापन


   सीडीओ ने अधिकारियों से कहा कि जिन लोगों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका ठीक से निर्वहन करें। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीडीओ ने कहा कि 25, 26 व 27 जनवरी को महराजगंज लोक रंजन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग समितियां गठित कर दी गई हैं। ऐसे में समिति के लोग अपनी अपनी जिम्मेदारियों को ठीक  से समझ लें। अगर कहीं से कोई समस्या आ रही हो तो उससे उन्हें अवगत कराएं।  सीडीओ की तैयारी बैठक में जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनीता पटेल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें