श्रमदान कर ग्रामीणों को मतदान का पढ़ाया पाठ
- फोटो : अमर उजाला
परतावल। ब्लॉक के परसा उर्फ परसौना में हुए खड़ंजा निर्माण को बीडीओ विवेकानंद मिश्रा ने श्रमदान घोषित कर दिया। परसा उर्फ परसौना में ग्राम प्रधान की ओर से पूर्णमासी के घर से सुबाष के घर तक मनरेगा के तहत खड़ंजा कराया गया था। जिसमें दोयम ईंट का प्रयोग हुआ था। ग्रामीणों का आरोप था की खड़ंजा में प्रथम श्रेणी की जगह दोयम ईंट का प्रयोग हो रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्रा से किया।
खंड विकास अधिकारी ने अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को स्थलीय जांच के निर्देश दिए। अवर अभियंता की जांच में खड़ंजा निर्माण में दोयम ईंट का प्रयोग पाया गया था। कार्यवाही करते हुए बीडीओ ने उक्त कार्य के भुगतान पर रोक लगा दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह को दोयम ईंट उखड़वाकर प्रथम श्रेणी ईंट लगाने का निर्देश दिए थे। ग्राम पंचायत अधिकारी ने ईंट नहीं बदलवाया तो बीडीओ नेे उक्त निर्माण कार्य को श्रमदान घोषित कर दिया। खंड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि परसौना में हुए खड़ंजा में धांधली पाई गई, जिसके लिए उस कार्य का भुगतान विकास खंड द्वारा नहीं किया जाएगा। कार्य को श्रमदान घोषित कर दिया गया है।