फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कॉलेज में किया प्रदर्शन

Tue, 08 Jan 2019 12:23 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
छात्र नेताओं ने कॉलेज में किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने शुक्रवार को परिसर में प्रदर्शन किया। प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर छात्रसंघ चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कॉलेज की समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में छात्र नेताओं ने वर्ष 2018 में हुए छात्रसंघ चुनाव में भ्रामक सूचना देने का आरोप लगाया है। छात्र नेता दीपक द्विवेदी ने आरोप लगाया कि चुनाव में छात्रसंघ अध्यक्ष ने कॉजेज प्रशासन को भ्रमित करते हुए गलत तरीके से अपना प्रवेश ले लिया, जबकि वर्तमान अध्यक्ष संस्थागत रूप किसी और कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रहे हैं। यह आरोप भी लगाया कि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष के प्रस्तावक रहे व्यक्ति भी बीएड व एलएलबी कर रहे हैं। उन्होंने आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सुविधाएं उपलब्ध कराने के बदले छात्रों से लिए जाने वाले व विकास मद में आए रकम का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग भी की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं की गईं तो आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस मौके पर महीउद्दीन सिद्दीकी, आलोक रंजन दूबे, मोहम्मद सब्बीर अली आदि मौजूद रहे।  उधर, कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर महेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष को पत्र भेजकर जवाब तलब किया गया है। उनका जवाब मिलने पर तथ्यों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें