फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा के जयघोष से गूंजायमान हो उठा वातावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को देवी मंदिरों में उमडे़ श्रद्धालुओं के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। भोर में ही श्रद्धालु मंदिर मेें पहुंचकर विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा में जुट गए। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

नवरात्र में जिले में सभी देवी मंदिरों पर भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लग जा रहा है। नगर में स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार को भोर में ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हुआ तो सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा की।
नगर में स्थित दुर्गा मंदिर की स्थापना 23 मार्च 1979 को हुई थी। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां लंगड़ा बाबा नाम के साधु नित्य पूजा किया करते थे। मां दुर्गा की कृपा से वह चलने लगे। यह बात जब लोगों को पता चली तो यहां धीरे-धीरे भीड़ जुटने लगी। अब यह मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र बन चुका है। श्रद्धालु संध्या नायक कहती हैं कि नवरात्र में हर रोज मां दुर्गा की पूजा करने आती हैं। मन को बहुत शांति मिलती है। करीब 8 साल हो चुके हैं। प्रत्येक नवरात्र में हर रोज मंदिर आने का क्रम जारी रहता है। नगर से सटे बोकड़ा देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यह मंदिर जंगल के बीच में स्थित है। यहां जाने के लिए सुगम मार्ग नहीं है। फिर भी हर रोज यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। नवरात्र में बोकड़ा दुर्गा मंदिर पर विशेष पूजा-अर्चना भी होती है। यहां पहुंचे गोविंद मणि ने बताया कि मां बोकड़ा देवी मंदिर हर रोज श्रद्धालु पहुंचते हैं। नवरात्र में तो यहां दूरदराज से लोग पूजा करने आते हैं। मन्नत पूरी होने पर कड़ाही भी चढ़ाई जाती है। करीब 16 साल से प्रत्येक नवरात्र में आने का क्रम जारी है। मां बोकड़ा देवी की कृपा से सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। नवरात्र में भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर से काफी पहले ही वाहनों को रोक दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के अलावा पुलिस के कई जवान भी तैनात किए गए हैं। इसी तरह के निचलौल क्षेत्र के टिकुलहियां, नौतनवां के बनैलिया मां के मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें