फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत कर्मियों ने काली पट्टी बांध कर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठीभार। सिसवा नगर निकाय में वरिष्ठता क्रम को अनदेखी कर शासनादेश के विरुद्ध सहायक लिपिक को वरिष्ठ लिपिक नियुक्त करने पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुरुवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की नगर पंचायत सिसवा बाजार इकाई के लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय में व्याप्त विसंगतियों के विरोध में ईओ को ज्ञापन दिया। कहा कि वरिष्ठता क्रम में वरिष्ठ लिपिक को अधिकार दिए जाने की मांग की गई थी। परंतु प्रशासक व अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। बगैर जानकारी दिए जलकल सहायक लिपिक को वरिष्ठ लिपिक बना दिया गया है। इस फैसले से आहत कर्मचारी गुरुवार से विरोध स्वरूप हाथों में काली पट्टी बांध कर अपने नियमित दायित्यों का शांतिपूर्वक निर्वहन करेंगे। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन सिसवा के अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि हम अपनी मांगें पूरी होने तक विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने मांगें पूरी नही किये जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। इस विरोध प्रदर्शन में अरुण सिंह, धर्मेंद्र, जयमंगल, विजय, श्यामसुंदर, राकेश पांडेय, साजन, गीता, रामू, इशरावती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नगर पंचायत कर्मियों ने किया प्रदर्शन
निचलौल। नगर पंचायत के स्वायत्त शासित कर्मचारियों ने गुरुवार को 12 सूत्री मांगो को लेकर प्रदर्शन किया।नगर पंचायत निचलौल के स्वायत्त कर्मचारी अपने अध्यक्ष श्यामू प्रसाद व महामंत्री पारस के नेतृत्व मे नगर पंचायत पर गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान हनुमान प्रसाद, छेदी, सुनीता, गुलईचा, हरीलाल, लक्ष्मन समेत स्वायत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें