नौतनवां। नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पुरैनिहा में अपने ससुराल आए एक युवक की बृहस्पतिवार को उल्टी- दस्त के कारण तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
ठूठीबारी क्षेत्र के ग्राम मैरी निवासी महेंद्र (32) गोरखपुर में 102 एंबुलेंस का चालक है। वह अपनी ससुराल पुरैनिहा में परिवार के साथ काफी दिनों से रहता था। बुधवार की रात नौ बजे के आसपास उल्टी -दस्त से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे गांव के ही एक निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां उसका इलाज हुआ। मृतक के भाई विजेन्द्र ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसकी हालत ज्यादा खराब थी। इसे देखते हुए एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।