मिठौरा। क्षेत्र के मिठौरा ब्लाक परिषद में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी वर्करों ने ब्लॉक अध्यक्ष रुक्मिणी सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने कहा बीते दिन 17 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश कमेटी के पांच लोगों द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर आंगनबाड़ी वर्करों के मानदेय बढ़ोतरी एवं अन्य सुविधाओं के प्रति वार्ता की गई। मुख्यमंत्री ने मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने कहा कि अगस्त के अंत तक यदि मांगे पूरी नहीं होती हैं तो आंगनवाड़ी वर्कर कलमबंद हड़ताल करेंगे। साथ ही विधानसभा का घेराव होगा। जिला अध्यक्ष छाया भारती ने कहा आंगनबाड़ी वर्कर गैर विभाग का काम नहीं करेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठित रहें। इस अवसर पर मीना, सविता, अंबालिका, संगीता, बिंदु, आरती, दुर्गावती, अमरावती, रेखा, नूरजहां, सितारा, नीतू, शीला पटेल, रीना पटेल आदि उपस्थित रही।