फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 366 में 165 नमूने फेल, दूध में पानी, खोवा में फैट कम

Mon, 17 Mar 2025 07:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। होली के पहले तक 366 नमूनों को खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से भेजा गया था। इसमें 312 की रिपोर्ट आई तो 165 नमूने फेल हो गए। दूध में पानी की अधिकता मिली थी। वहीं खोवा व पनीर में स्टार्च मिला है। छेना की मिठाई में स्टार्च, मैदा व आटा मिला हुआ पाया गया। संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए नियमानुसार प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जिले में समय-समय पर नमूना एकत्र किया जाता है। त्योहार पर नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाते हैं, लेकिन रिपोर्ट तब आती है, जब खाद्य सामाग्री की खपत बाजार में हो जाती है। ऐसे में मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों की सेहत प्रभावित होती है। होली के बाद अस्पतालों में ज्यादातर मरीज पेट से संबंधित आ रहे हैं।



इनमें खानपान में गड़बड़ी के वजह से उनको समस्या होना डॉक्टर बता रहे हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय-समय पर जांच की जाती है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई होती है। समय-समय पर दुकानदारों को जागरूक किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें