फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 163 किसानों को मिली खाद...कई लौटे मायूस

Fri, 11 Jul 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। इफको किसान सेवा केंद्र पिपरदेउरा पर खाद मिलने की सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह खाद लेने के लिए करीब 300 किसान पहुंच गए। शाम करीब 6.30 बजे तक 163 किसानों को खाद मिली। इससे कई किसान मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

यूरिया के लिए कतार में खड़े जितेश पटेल, हरिओम, पन्ने लाल ने कहा की डेढ़ से दो घंटे तक खड़े रहने के बाद भी नंबर नहीं आया। पूरे दिन धूप में परेशान होना पड़ा। फसल की रोपाई के बाद हर बार खाद के लिए परेशान होना पड़ता है। कभी फसल की सिंचाई के लिए पानी तो कभी यूरिया के लिए परेशानी होती है। उधर, समिति के जिम्मेदार का कहना है कि पिपरदेउरा के इफको केंद्र पर करीब 37 टन खाद है।
एआर कोऑपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि समिति व किसान सेवा केंद्रों के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है। जहां भी समाप्त होने की सूचना मिल रही वहां उर्वरक भेजा भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें