फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करने निकली मतदाता एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को जागरूक करने निकली मतदाता एक्सप्रेस
विज्ञापन

डीएम, सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को डीएम अमरनाथ उपाध्याय और सीडीओ पवन कुमार अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में छात्रों के साथ मतदाता जागरूकता गोष्ठी की। इसके बाद कलेक्ट्रेट से मतदाता जागरूक एक्सप्रेस बस को हरी झंडी दिखकार रवाना किया। इसके माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाओं को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। एक्सप्रेस बस के साथ पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज के छात्र व स्काउट गाइड रवाना हुए।
डीएम ने कहा कि मतदान प्रक्रिया मजबूत लोकतंत्र का आधार स्तंभ है। ऐसे में सभी मतदाताओं को लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान जरूरी है। डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज के संस्थापक विजय बहादुर सिंह, विमल पांडेय ने भी छात्रों को संबोधित किया। इस मौके पर आनंद प्रकाश राव, अशोक तिवारी, राधेश्याम रावत, गिरिजेश गिरि, राजू , अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना हुई। इस पर मौजूद लोगों ने जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्रों व ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक किया। कलेक्ट्रेट परिसर से निकली जागरूकता एक्सप्रेस फरेंदा क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज आनंद नगर, आदर्श इंटर कॉलेज परसौना कोल्हुई, नौतनवां इंटर कॉलेज, इंदर प्रसाद जन जातीय इंटर कॉलेज बरगदवां, राधा कुमारी इंटर कॉलेज ठूठीबारी, राष्टीय इंटर कॉलेज बाली निचलौल, चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज सिसवां, बजरंगी सिंह इंटर कॉलेज घुघली, पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में पहुंची। स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा गीत संगीत, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें