फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में स्कूलों में मिली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए के निरीक्षण में स्कूलों में मिली गंदगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बीएसए जगदीश शुक्ला ने सदर विकास खंड के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों और बीआरसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हिदायत दी कि लोकसभा चुनाव में जिन विद्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है, वहां खराब पड़े शौचालयों को अविलंब ठीक कराने, बिजली, पेयजल, टूटी खिड़कियों व दरवाजों को अविलंब ठीक कराएं। ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को कोई परेशानी न हो।
बीएसए ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय चिउरहा के निरीक्षण के दौरान दीवार पर लेखन कार्य नहीं मिला। प्रधानाचार्य को अतिरिक्त कक्ष की दीवारों पर लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के लिए प्रतीक्षालय लिखवाने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय चिउरहां में साफ सफाई नहीं मिली। स्कूल में विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं मिली। शौचालय में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधानाचार्य को विद्यालय में समुचित साफ सफाई व अतिरिक्त कक्ष की दीवार पर प्रतीक्षालय लिखवाने का निर्देश दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय लखिमा थरूआ का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। स्कूल में साफ सफाई की व्यवस्था खराब मिली। बिजली के अलावा खिड़कियां और दरवाजे आदि भी ठीक नहीं मिले। इस पर उन्होंने प्रधानाचार्य को विद्यालय में अविलंब व्यवस्था में सुधार की हिदायत दी। उच्च प्राथमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम में निरीक्षण कर यहां भी बूथों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के संबंध में निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने ब्लॉक संसाधन केंद्र सदर में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी जायजा लिया। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को कमियाें में सुधार की हिदायत दी। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षिका अनामिका मिश्रा ने बताया कि जिस विद्यालय में उनकी तैनाती की गई है वहां शौचालय ठीक नहीं है। इसकी शिकायत के बाद भी शौचालय ठीक नहीं कराया गया। इस पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायत की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें