फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के 16 उम्मीदवारों ने छोड़ा मैदान

Tue, 14 Nov 2017 12:00 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के 16 उम्मीदवारों ने छोड़ा मैदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले की सभी सात निकायों के लिए हो रहे चुनाव में अध्यक्ष पद से नामांकन करने वाले 16 दावेदारों ने सोमवार को पर्चा वापस ले लिया। इसके साथ ही चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अब 58 लोग मैदान में रह गए हैं। वहीं सदस्य पद के लिए 29 लोगों ने नामांकन पत्र वापस लिया और अब 631 लोग चुनाव लड़ रहे हैं। प्रत्याशियों को मंगलवार को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा.
विज्ञापन
महराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। निर्दल प्रत्याशी सानंदन पटेल, उर्मिला देवी, अफजल अब्बाशी, नौशाद ने सोमवार को अपना पर्चा वापस ले लिया। अध्यक्ष पद पर भाजपा से कृष्ण गोपाल जायसवाल, बसपा से श्रवण पटेल, सपा से शैल जायसवाल, आप से पशुपतिनाथ और कांग्रेस से अख्तर अब्बाशी समेत अन्य प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वहीं 25 वार्डों में सदस्य पद के सात प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। इस तरह चुनाव मैदान में अब 140 प्रत्याशी बचे रह गए हैं। घुघली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तीन दावेदारों अशोक, इंदू और सुलोचना ने नामांकन वापस ले लिया है। वहीं, सदस्य पद के लिए 63 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे रह गए हैं जबकि शांति देवी, अजय कुमार और रामलखन ने सहित तीन लोगों ने पर्चा वापस ले लिया है। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार नगर पालिका नौतनवां के अध्यक्ष पद के दो निर्दल प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन वापस ले लिया। नाम वापस लेने वालों में ओमप्रकाश जायसवाल एवं राजेंद्र जायसवाल शामिल हैं। ओमप्रकाश की पुत्र वधू रजनी देवी सपा से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हैं। दो लोगों द्वारा नाम वापस लेेने के बाद अब चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के पांच दावेदार रह गए हैं। जिसमें भाजपा से जगदीश गुप्ता, बसपा से दिलीप गुप्ता एवं निर्दल प्रत्याशी के रूप में पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान एवं सरोज देवी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाएंगे। सदस्य पद के दो प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। नाम वापस लेने वालों में वार्ड नंबर 23 लोहियानगर से निर्दल प्रत्याशी दिलीप एवं वार्ड नंबर 22 नानक नगर से निर्दल प्रत्याशी राजू शामिल हैं।
विज्ञापन
सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो निर्दल प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। नाम वापस लेने वालों में सुलोचना देवी एवं जोहरा खातून शामिल हैं। नामांकन वापसी के बाद सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिसमें भाजपा से सुनीता जायसवाल, सपा से शकुंतला दूबे, बसपा से मीना त्रिपाठी, कांग्रेस से हुमा नुसरत, राष्ट्रीय लोक दल से महरून्निशा, एनसीपी से शारदा देवी एवं निर्दल प्रत्याशी कामना त्रिपाठी, संगीता, मंजू, गीता, पुष्पा जायसवाल, शबनम, आशा सिंह शामिल हैं। सोनौली में सदस्य पद के एक निर्दल प्रत्याशी वार्ड नंबर चार माधवनगर से सलीमुन्निशा ने नामांकन वापस ले लिया। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत निचलौल से अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया है। अध्यक्ष पद पर कुल 10 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। इसमें से भाजपा के बागी प्रत्याशी संतोष सिंह व एनसीपी से अजय जायसवाल ने पर्चा वापस ले लिया। अध्यक्ष पद पर सपा से शिवनाथ मद्धेशिया, भाजपा से अनिल वर्मा, बसपा से प्रदीप कसौधन, कांग्रेस से विश्वनाथ मद्धेशिया, भाकपा से बृजेश उर्फ महेश गुप्ता, निर्दल प्रत्याशी के रूप में नुरूल एन, सिराजुद्दीन, सावित्री देवी सहित 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। निचलौल नगर पंचायत से सदस्य पद पर 78 लोगों ने 116 पर्चा भरा था। जिसमें चार प्रत्याशियों कृष्णा नगर से तबसुन निशा, घोड़हवा से साद अली, कृष्णा नगर से गीता देवी, लोहिया नगर से मीना देवी ने नामांकन वापस लिया। इस प्रकार अब 74 लोग चुनाव मैदान में है। सिसवा नगर पंचायत से 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर रागिनी देवी, उर्मिला देवी, पुप्पा देवी, रियंका देवी, किरन देवी, संगीता देवी, कुंता देवी, संध्या देवी चुनाव मैदान में है। सिसवा नगर पंचायत से सदस्य पद के 102 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। जिसमें दो लोगों संगीता वर्मा ने वार्ड नंबर 10 तथा सुशीला ने वार्ड नंबर 12 से पर्चा वापस ले लिया। अब 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार नगर निकाय चुनाव में पर्चा वापसी के दिन अध्यक्ष पद के तीन व सभासद पद से 10 लोगों ने पर्चा वापस लिया। अब चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के लिए पांच व सदस्य पद के लिए 53 प्रत्याशी बचे रह गए हैं। नगर पंचायत आनंद नगर के निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद से मोहम्मद अली, पूनम सर्राफ व मोहम्मद सुल्तान ने पर्चा वापस लिया। अब मैदान में भाजपा से राजेश, समाजवादी पार्टी से शंकर जायसवाल, कांग्रेस से तनावीर, बहुजन समाज पार्टी से संजय सर्राफ व निर्दल प्रत्याशी के रूप में विनोद गुप्ता मैदान में है। सदस्य पद के लिए कुल 11 वार्डों में 53 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिसमें सबसे अधिक वार्ड नंबर दो में 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें