फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चराने गई किशोरी के साथ गैंग रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी (13) को उसी के गांव के दो युवकों ने मिलकर रेप किया और भाग गए। किशोरी ने घरवालों को इस बात की जानकारी दी तो परिवार के लोगों ने रविवार की रात थाने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी युवकों के खिलाफ रेप सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार को मवेशी चराने सिवान में गई। वहां सुनसान देख गांव के ही दो युवक उसे जबरिया खींच कर पेड़ के किनारे लगे गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों भाग निकले। किशोरी शाम को घर पहुंची और परिवार के लोगों को जानकारी दी। देर रात किशोरी के घर वाले थाने पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इस बीच इस मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सदर एमपी सिंह भी थाने पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम के बारे में जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसओ पनियरा ओपी चौहान ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें