महराजगंज। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सभागार में बैठक हुई। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं की टीकाकरण की ड्यू लिस्ट को शत-प्रतिशत तैयार रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान ड्यू लिस्ट अपूर्ण मिलने पर 16 आशा कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने सख्त हिदायत दी कि ड्यू लिस्ट में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे टीकाकरण सत्र से एक दिन पहले लाभार्थियों को सूचित करें कि उनका टीकाकरण निर्धारित है और कौन-कौन से टीके लगाए जाएंगे।
आशा कार्यकर्ताओं की डायरी की जांच करने पर 16 कार्यकर्ताओं की ड्यू लिस्ट अपूर्ण पाई गई। इस लापरवाही पर उन्हें चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने आशा डायरी को पूर्ण और अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभगवत सिंह, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह, बीसीपीएम लवली वर्मा, यूनिसेफ प्रतिनिधि रिमझिम, गाबी से पूजा और डब्ल्यूएचओ से राहुल कुमार उपस्थित रहे।