फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जून को बेटियों के हाथ होंगे पीले

विज्ञापन
विज्ञापन
30 जून को 200 जोड़े थामेंगे एक दूसरे का हाथ
विज्ञापन


सबहेड
- आईटीएम कालेज चहेरी में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। 30 जून को आईटीएम कालेज चेहरी में कार्यक्रम का आयोजन होगा। अब तक समाज कल्याण विभाग को 150 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभाग इस बार 200 जोड़े का सामूहिक विवाह कराएगा। मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत व ग्राम सचिव को अधिक से अधिक जोड़े सामूहिक विवाह के लिए पंजीकृत कराने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा जिन ब्लॉकों की ओर से पंजीकरण नहीं कराया गया है। उन्हें पंजीकरण में तेजी लाने के उपाए करने होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद महराजगंज में 10, सदर ब्लॉक में 16, नौतनवां में 40, लक्ष्मीपुर में 10, बृजमनगंज 12, निचलौल में 16, मिठौरा में 22, सिसवां में 20 नगर पंचायत निचलौल की ओर से 3 जोडे सामुहिक विवाह कार्यक्रम के लिए पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

--------
छात्रवृत्ति के लिए आधार जरूरी
महराजगंज। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एक जुलाई से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुराने छात्रों को आवेदन का नवीनीकरण करना होगा। इस बार छात्रवृत्ति के लिए आधार कार्ड जरूरी किया गया है। एक जुलाई से 10 अगस्त तक कक्षा 9 और कक्षा 10 के छात्रों का आवेदन स्वीकार किया जाएगा। वहीं, एक जुलाई से 20 अगस्त तक बारहवीं के साथ बीए, बीटेक, पॉलिटेक्निक आदि के छात्रों के आवेदन लिए जाएंगे। कक्षा 9 से 10 में जाने वाले और 11 से 12 में जाने वाले छात्रों को नवीनीकरण करना होगा। इन छात्रों को नए आवेदन करने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें