फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट के कारण बीस घंटा से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी लाइन में फाल्ट से 200 गांवों में 20 घंटे से बिजली गुल
विज्ञापन


- आंधी-बारिश के चलते निचलौल इलाके में आई समस्या
- गांवों मे पेयजल संकट गहराया, कई लोग समय से नहंी पहुंचे कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। मुख्य लाइन में फाल्ट होने से कस्बे में विद्युत उपकेंद्र पर आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते करीब दो सौ गांवों में 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में आए दिन फाल्ट होने से आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो जाती है। ग्रामीण अखिलेश, आलोक पटेल, प्रदीप यादव, मुनीब गुप्ता, पलकधारी भारती, ओमप्रकाश पांडेय आदि ने बताया कि शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे आई तेज आंधी के कारण एचटी लाइन में फाल्ट होने हो गया। जिसके कारण लगभग दो सौ गांवों में 20 घंटे बत्ती गुल हो गई। क्षेत्र के खोन्हौली,बाली,ओबरी,हरदी, सिधावे, दमकी, सेेेमरहना, बरगदही, लालपुर, रायपुर, डोमा,मदनपुरा, रुद्ररोली, औराटार, नक्शा बक्शा सहित अन्य गांवों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण जेई विजय कुमार गौड़ ने बताया कि देर रात में आई आंधी के कारण एचटी लाइन में फाल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप है। लगातार बारिश होने के कारण फाल्ट ठीक नहीं हो पाया है। बारिश बंद होते ही व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें